मारुति नन्दन श्रीवास्तव बने बस्ती मण्डल का मण्डल अध्यक्ष

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर।एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन (एआरपी), उत्तर प्रदेश द्वारा मारुति नन्दन श्रीवास्तव को बस्ती मण्डल का मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन की प्रान्तीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार एवं शीर्ष नेतृत्व की सहमति से किया गया है। प्रस्तावक के रूप में सत्येन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर, महामंत्री अनन्त दीप यादव और कोषाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव रहे।श्री श्रीवास्तव शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट अनुभव, समर्पण एवं सक्रिय योगदान के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बस्ती मण्डल में शैक्षिक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी। इस मनोनयन के उपलक्ष्य में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिन्तकों द्वारा श्री श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि श्री श्रीवास्तव के नेतृत्व में मण्डल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन होगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन के लिए ठोस पहल की जायेगी।




