आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत

बहराइच। आज हुई अचानक तेज हवा और बारिश के कारण आम जन मानस अस्त – व्यस्त हो गया द्य कहीं कहीं पर तेज बारिश शुरु हुई तो कहीं पर आकाशीय बिजली भी चमकी। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए थोड़ी सी राहत मिली वहीं आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की। प्राप्त विवरण के अनुसार बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के पंडितपुरवा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पर 7 साल का बच्चा विमल टीन शेड के नीचे लेटा हुआ था, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसके सीने में करंट उतर गया , जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है, और पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया । स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की।




