जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध: जिला कृषि अधिकारी

बहराइच। जनपद में उर्वरक की उपलब्धता की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में जनपद में 5003 मैट्रिक टन यूरिया, 5286 मैट्रिक टन डीएपी, 2789 मैट्रिक टन एनपीके एवं 11510 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सहकारी समिति पर 31412 बोतल नैनो डीएपी एवं 18247 नैनो यूरिया उर्वरक भी उपलब्ध है। जिले की सभी समितियों पर उर्वरक उपलब्ध है। उर्वरक वितरण की जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अभी तक जनपद में 56430 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2025 को 701 मैट्रिक टन यूरिया का वितरण हुआ था उन्होंने बताया कि 24 अगस्त 2025 को जनपद में 1239 मैट्रिक टन यूरिया बफर गोदाम में उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी, ए.आर. को-आपरेटिव के साथ प्रतिदिन जिला प्रबंधक पीसीएफ एवं इफको के प्रतिनिधि के साथ बैठक कर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की जाती है तथा जिन समितियों पर पांच मैट्रिक टन से कम यूरिया उपलब्ध होती है वहां भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं है। जनपद को लगातार यूरिया रैक प्राप्त हो रही है, प्राप्त उर्वरक को सहकारी समितियां एवं प्राइवेट दुकानदारों के यहां भेजा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को सुझाव दिया है कि यूरिया उर्वरक को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। उन्होंने कहा कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं होने दी जायेगी।




