गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 मरीजों ने उठाया लाभ

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/खेसरहा। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पिढिया में बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में निरूशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 मरीजों ने उठाया लाभ बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार को पिढिया में एक निरूशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। बाबा पिढेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 300 नेत्र रोगियों ने जांच कराकर लाभ उठाया। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श के साथ-साथ निरूशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर में आंखों की जांच के साथ शुगर और ब्लड प्रेशर की भी जांच की गई। वाणी मेडिकेयर नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एन पी त्रिपाठी ने अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से सभी मरीजों की क्रमवार जांच की। जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयां भी निरूशुल्क वितरित की गईं। डॉ एन पी तिवारी ने बताया कि ग्लूकोमा और मधुमेह से जुड़ी रेटिनोपैथी जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाने और दृष्टि की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से (हर 1 से 3 वर्ष में) आंखों की संपूर्ण जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिना किसी लक्षण के भी मोतियाबिंद, दृष्टि दोष और उच्च रक्तचाप से संबंधित नेत्र समस्याओं का पता जांच के दौरान चल सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि 18 से 64 वर्ष के वयस्कों को हर दो वर्ष में एक बार और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हर वर्ष या 1-2 वर्ष में आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। वहीं मधुमेह, उच्च रक्तचाप या पारिवारिक नेत्र रोग का इतिहास रखने वाले व्यक्तियों को अधिक बार जांच की आवश्यकता होती है।बच्चों के संबंध में डॉ. राजबहादु।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!