उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ई-रिक्शा और बाइक की हुई जोरदार भिड़न्त, कई लोग हुए गम्भीर घायल

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र उसका बाजार के कोल्हुआ ढाला और बकैनिहा गांव के बीच गुरूवार को ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़न्त होने से कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार मोटर साइकिल चालक के कारण सड़क दुर्घटना हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने गम्भीर हालत देखते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया। उक्त हादसा उसका बाजार थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाला और बकैनिहा गांव के बीच का है।




