विद्यालय की छात्राओं ने मताधिकार का लिये लोगों को किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।तहसील शोहरतगढ़ सेठ रामकुमार खेतान बालिका इण्टर की छात्राओं ने प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा के नेतृत्व में रविवार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम में लोगों को मताधिकार के लिये जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा ने छात्राओं को शपथ दिलाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये प्रेरित किया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदाता की स्वयं मतदान करने और अन्य मतदाताओं को निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का चुनाव में उपयोग करने को कहा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर माई इंडिया-माई वोट के साथ लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय होकर मतदान करेंगे, वोट हमारा अधिकार है, वोट डालने जाना है- अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र को मजबूत बनाना है, भारत का उत्थान करना है, आपका मत -आपकी ताकत, मतदाता बनकर करें मतदान आदि नारा गूंजा। इस दौरान मेघश्याम गुप्ता, मुस्तन शेरुल्लाह, सत्यप्रकाश शुक्ला, आशा, अंजलि, प्रतिमा चौधरी, प्रिया, पूजा प्रजापति, मीनू, अंकित, लक्ष्मी, महिमा, कल्पना, गुड़िया शर्मा, राजेश चौरसिया, अजय कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।



