नि.विधायक के जन्मदिन पर वृक्षा रोपण कर भंडारे का हुआ आयोजन

पचपेड़वा। गैसड़ी विधानसभा के नि.विधायक शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू का जन्मदिवस गुरुचिहवा समय माता मंदिर पर भंडारा का आयोजन कर वृक्षारोपण किया गया। भाजपा नेता वा विधायक के करीबी उमेश पांडेय ने ब्राह्मण समाज और सर्व समाज को पूजा के बाद भंडारा कराया।उमेश पांडेय ने कहा कि लोकप्रिय शैलेश कुमार सिंह उर्फ शैलू (नि.विधायक, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार के प्रदेश अध्यक्ष) के जन्मदिवस पर उनको कोटि कोटि हार्दिक शुभकामनाएं व ढेर सारी बधाई। उनका जीवन हमें त्याग, समर्पण और जाति पात,भेद भाव से परे की भावना का अद्वितीय उदाहरण देता है। उनका संदेश केवल हिंदुत्व के लिए ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए प्रेरणा है। पूरे विधानसभा में सबके सुख दुख में हमेशा शामिल रहते हैं,ब्राह्मण समाज के लोगो ने जन्मदिन पर आशीर्वाद देकर लंबी उम्र की कामना किया। इस दौरान ,अरुण देव पाठक, राजीव मिश्रा पत्रकार, अरुण चतुर्वेदी प्रधान,प्रताप पांडेय,सतीश मिश्र, धाने महराज,राम लौटन,अजय शुक्ला,विनय पाठक ,करुणापति,छैलू यादव, सहित कई लोग शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक के चित्र पर मीठा खिलाया गया।




