गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम ने मृतक होमगार्ड के आश्रितों को रुपए 38 लाख का चेक प्रदान किया

दैनिक बुद्ध का संदेश
सन्त कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा होमगार्ड कंपनी सेमरियावां, जनपद संत कबीर नगर के मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद की पत्नी कुसुमलता को बीमा राशि रुपए 30 लाख, शिक्षा हेतु सहायता धनराशि के रूप में बेटी साक्षी को रुपए 04 लाख एवं बेटी अंशिका को रुपए 04 लाख का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। मृतक होमगार्ड स्व0 फूलचंद के आश्रितों को होमगार्ड मुख्यालय द्वारा रुपए 05 लाख की अनुग्रह राशि प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त रुपए 38 लाख की धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को कुल 38 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक/सहायता राशि प्रदान किया गया। धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक की तरफ से दिया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, ब्रांच हेड एक्सिस बैंक नागेंद्र कुमार यादव व कॉर्पाेरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित मृतक होमगार्ड के आश्रित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!