डुमरियागंज में आयोजित दिव्यांगता मेडिकल असेसमेंट शिविर में 5 बच्चों की हुई जांच

डुमरियागंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र डुमरियागंज के परिसर में बुधवार को दिव्यांगता मेडिकल एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 52 दिव्यांग बच्चों की जांच की गई। जांच उपरांत 50 बच्चों का प्रमाण पत्र बनने के लिए स्वीकृत हुआ। पीएम श्री योजना अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के आदेश के क्रम में परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिला समन्यवक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी के देखरेख में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 52 बच्चो की जांच की गई। जांच में 50 बच्चों का प्रमाण पत्र बनने के लिए स्वीकृत हुआ। जिसमे से 20 अस्थिबाधित एवं सेरीब्रल पाल्सी के, 10 बौद्धिक अक्षम, 05 दृष्टिबाधित, 05 श्रावण बाधित हेरिंग के 10 मिले। कैंप के संबंध में समन्यवक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि आज डुमरियागंज में आयोजित शिविर में ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांग बच्चों की जांच संबंधित चिकित्सकों द्वारा की गई। जांच उपरांत पात्र पाए गए बच्चों का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। चिकित्सकों की टीम में डॉक्टर विमल द्विवेदी ऑर्थाे सर्जन, डॉक्टर संजय कुमार शर्मा, डॉ पीयूष कुमार मनोचिकित्सक, बृजदीप कुमार आईडियोलॉजिस्ट, अतुल कुमार ऑप्टो आदि मौजूद रहे। कैंप को संपन्न कराने में गणेश गौड़,अंजनी कुमार सिंह, रामकुमार चौधरी ,शिवम शुक्ला, अंशिका श्रीवास्तव, राघवेंद्र मिश्रा, सर्वेश उपाध्यक्ष, महेंद्र मौर्य आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।




