गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सिद्धार्थनगर

बकरीद की अदा की गई नमाज, मुल्क की तरक्की और भाईचारे की मांगी दुआएं

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में शनिवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) खुशनुमा माहौल में परम्परागत तरीके से मनायीं गयीं। ईदगाह व मस्जिदों में बकरीद की विशेष नमाज पढ़ी गई। इस दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चौन की दुआएं मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दिया। शोहरतगढ़ ईदगाह पर इमाम कारी रजीउल्लाह ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदतमन्दों को अदा करायीं और बाद में अल्लाह की राह में कुर्बानी के इस पाक त्योहार बकरीद और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान जामा मस्जिद के सदर अल्ताफ हुसैन, नवाब खान उर्फ शाहरुख खान, बाबूजी अंसारी, वकील खान, डॉ0 वकार खान, अरमान अंसारी, वली खान, आरिफ खान, शहनवाज खान, सलमान इदरीशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!