गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बांसी : बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम राप्ती नदी में तैरता मिला शव

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम रविवार को सुबह राप्ती नदी के किनारे उतराता हुआ युवक का लाश मिला। सूचना पर पहुंची खेसरहा पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम रविवार सुबह आठ बजे के करीब गांव के कुछ लोग राप्ती नदी के बांध की तरफ टहल रहे थे। अचानक किसी की नजर राप्ती नदी के किनारे उतराते हुए शव पर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान दिया। मौके पर पहुच कर ग्राम प्रधान जय प्रकाश ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी सकारपार को दिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी मनोज राजभर (22 ) पुत्र राजेंद्र के रूप मे लाश की पहचान की गई। मृतक ममोज रोजी-रोजगार के सिलसिले से दिल्ली में रहता था। वह दिल्ली से घर के लिए आ रहा था।

19 जुलाई शुक्रवार को बांसी पहुचा ही था कि किसी संदिग्ध उलझन में पड़कर राप्ती नदी के उपर बने पुल से नदी में चलांग लगा दिया। मौके पर बांसी पुलिस स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को ढूंढने की कोशिश की लेकिन शव का पता नहीं चला। मृतक मनोज अपने पिता राजेंद्र के तीन संतानों में मझला पुत्र था। मृतक मनोज की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी इसके पास अभी कोई बच्चे नहीं है। मौके पर सीओ बांसी सतीश चंद्र पांडेय, बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एवं फॉरेंसिक टीम पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया । इस संबंध में खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर परिवार के लोग उपस्थित हो गए थे। शव पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button