10 दिवसीय रामलीला समापन पर होगा रावण दहन, आज लगेगा भव्य मेला

मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर। आदर्श श्री रामलीला मण्डल स्वामी महावीर शरण जी कलाकारों के द्वारा मालीजोत चौराहे की बगीचे में मां शारदा पब्लिक प्रा0 स्कूल गांगूडीहा के प्रांगण 10 दिवसीय रामलीला की नौवें दिन में रावण दहन हाथी द्वारा कराया जायेगा। साथ ही साथ मेले का भव्य आयोजन भी किया जायेगा। हाथी, घोड़े, ऊंट आदि मेले में आने का प्रबल संभावना बन रहा है। मेला प्रबन्धक व समिति के अध्यक्षों द्वारा बताया गया कि चिल्हियां थाना क्षेत्र अन्तर्गत धुसूरी गांव से महावत के साथ हाथी द्वारा रावण का पुतला दहन करेगी और मेले का भव्य आयोजन होगा। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया उक्त मेले में दूर-दूर से लोग मेला देखने आते हैं। साथ ही साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भी लोग आते हैं। मेले में सुरक्षा की व्यवस्था चेतिया चौकी प्रभारी के कन्धों पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी रहेगा। वहीं चेतिया चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चौहान ने बताया कि मेले में जगह-जगह पर पुलिस व्यवस्था बनायें रखेंगे। इस दौरान बलराम त्रिपाठी, राधेश्याम त्रिपाठी, कृपाशंकार (साधू बाबा), राजू चौरसिया, जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, जनार्दन प्रसाद अग्रहरी, पवन गुप्ता, शिवकुमार चौरसिया उर्फ डॉक्टर, आविद अली, निज़ाम शेखा, तुलसी निषाद, मौनीदास यादव सहित समस्त क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।


