उत्तर प्रदेशबहराइच
सांस्कृतिक प्रोग्राम की स्पार्क कालेज में रही धूम

बहराइच। स्पार्क कालेज आफ पैरामेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग अलादादपुर में में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम “स्पार्क स्पेक्ट्रा 2025 दृ सेशन 2” का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि निदेशिका डॉ. अभिलाषा वर्मा व वाइस प्रिंसिपल डॉ. मुहासिन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने संगीत, गीत, नृत्य, पेंटिंग, मेंहदी, हेयरस्टाइल प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। इस तीन दिवसीय उत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन शुरू हुआ जो 29 नवंबर तक चलेगा।




