विधायक ने युवा उद्यमी योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को बांटा चेक

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत मुख्यालय सहित तहसील सभागार शोहरतगढ़़ में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने लाभार्थियों में चेक वितरण का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग संचालक के लिए चलायें जा रही इस योजना के अन्तर्गत सिद्धार्थनगर जिले को 700 आवेदन का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें जिले में अब तक 511 आवेदन हो चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनाने की ऋण मुक्ति यह बहुत ही अच्छी सरकार की योजना है। लोगों को चाहिए कि वह इस योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। कार्यक्रम के बारें में जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में इस योजना के तहत 511 आवेदन अब तक आ चुके हैं। जिसमें से 136 की स्वीकृति बैंकों द्वारा प्रदान कर दी गई है और जनपद में 32 लोग इससे लाभान्वित भी हो चुके हैं। उदय प्रकाश ने बताया कि इसके लिए कक्षा 8 तक की शिक्षा ग्रहण किये लोग आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद को दिए गए 700 आवेदन का लक्ष्य जल्द ही प्राप्त कर लिया जायेगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ राहुल सिंह, तहसीलदार शोहरतगढ़़, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष शोहरतगढ़़ शैलेन्द्र कौशल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।




