उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मोदी के सफल 11 वर्ष के अमृतकाल के अवसर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत बानगंगा चौराहा स्थित बानगंगा झरुवा भाजपा सेक्टर अध्यक्ष श्रीराम चौहान के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल 11 वर्ष के अमृतकाल के अवसर पर केन्द्रित संवाद कार्यक्रम के क्रम में मंगलवार को सेक्टर बानगंगा झरुवा की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक की अध्यक्षता श्रीराम चौहान जी ने किया तथा मुख्य अतिथि जिला कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रवीन्द्र वर्मा रहे। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, वीरेन्द्र चौधरी, राजमन यादव, मनीष चौहान, शुभम चौहान, अशर्फी चौहान, पप्पू जायसवाल सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।




