बेंवा सीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेंवा में सोमवार को गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डॉ0 रेखा सिन्हा के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अन्तर्गत 85 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयीं। जांच के दौरान 9 महिलाओं में उच्च जोखिम पाया गया। इनमें खून की कमी, उच्च रक्तचाप और फीट्स का बेड़ा होने जैसी समस्याएं मिलीं। डॉ0 सिन्हा ने इन महिलाओं को उच्च चिकित्सा केन्द्र में रेफर किया, ताकि मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रखा जा सकें। शिविर में 65 गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड किया गया। सभी महिलाओं के खून, पेशाब की जांच की गई। साथ ही आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और अल्बेंडाजोल जैसी आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, बन्दना, सुनीता, रीता दिवाकर, संगीता देवी और सितारा देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहें।




