गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

पयागपुर-इकौना रोड पर भीषण हादसा, बाइक-बोलेरो टक्कर में दो युवक हुए घायल

नशे में बोलेरो चला रहा था चालक, पुलिस ने वाहन समेत आरोपी को लिया हिरासत में

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के पयागपुर-इकौना रोड पर अरुण मेमोरियल स्कूल से करीब 200 मीटर आगे एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान हसुवापारा गांव निवासी दुर्गेश कुमार पांडे (पुत्र बुद्धि सागर पांडे) और हर्षित कुमार शुक्ला (पुत्र प्रमोद कुमार शुक्ला) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो (नंबर DL1LAF7147) सहित चालक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वाहन के नंबर के आधार पर गाड़ी दिल्ली की बताई जा रही है, जबकि चालक खरिहा गांव का निवासी गोसाईं बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मामले में पीड़ित के परिजनों के तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!