गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

तेज प्रताप सिंह हिन्दू रत्न से सम्मानित

बस्ती। योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में जनपद बस्ती की तरफ से समाजसेवी तेज प्रताप सिंह सुड्डू को सामाजिक समरसता सम्मान (हिंदू रत्न) से सम्मानित किया गया। यह संम्मान विश्व हिंदू महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा प्रदान किया गया।समाजसेवी तेज प्रताप सिंह सुड्डू ने विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की दिशा पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच था। यह अधिवेशन हिंदू समुदायों को मजबूत करने और वसुधैव कुटुंबकम (संपूर्ण विश्व एक परिवार है) के सिद्धांत को बढ़ावा देने के लिए एक नया उत्साह प्रदान करेगा। सनातन धर्म, संगठन का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए यह अधिवेशन अत्यंत प्रेरणादायक एवं ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, चंचल शाही, निक्कू सिंह, पिंकू पाल, दिग्विजय सिंह राना, सौरभ तिवारी,अरविन्द गुप्ता,करन पांडेय उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!