गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बिहार की जीत पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने मनाया जश्न

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को सीएचसी शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी गेट के बगल बिना जाली के खुले में रखे ट्रांसफार्मर को देखकर नाराजगी जताई और चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाते हुए ट्रांसफार्मर के चारों तरफ तत्काल जाली लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने पंजिका, दवा, पैथालाजी, एक्स-रे, प्रसव कक्ष और आईसीयू कक्ष का भी निरीक्षण किया। सभी चिकित्सकों को निर्देश दिये कि रोगियों के साथ अच्छा व्यवहार करें और चिकित्सा के नाम पर धन उगाही न करें। शिकायत पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने दन्त कक्ष में उपकरण को कोने में पड़ा देखकर नाराजगी व्यक्त की और बताया कि सहायक टेक्निशियन की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। डीएम ने टेक्निशियन की तैनाती के लिए निर्देशित किया। प्रयोगशाला में मौजूद कर्मियों से उन्होंने कार्यप्रणाली एवं परीक्षण व्यवस्था को लेकर विस्तृत पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान मातृ सुरक्षा केन्द्र कक्ष का भी अवलोकन किया गया, जहां जानकारी दी गई कि अब तक 25 गर्भवती महिलाओं का एचआरपी परीक्षण किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!