आस्था और परंपरा का संगम सीताद्वार में शुरू हुआ पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला

श्रावस्ती। थाना इकौना क्षेत्र स्थित सीताद्वार में पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। यह मेला आस्था, परंपरा और जनसंपर्क का प्रतीक माना जाता है।उद्घाटन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक पाण्डेय ने कहा कि “सीताद्वार मेला श्रावस्ती की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है, जो जनपद की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सीताद्वार परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और अपनी मनोकामनाएं मांगीं।मेले में धार्मिक आयोजन, झूले, दुकानें, प्रसाद व भंडारे लगने से पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के माहौल में डूबा हुआ है।सीताद्वार मेला बना श्रद्धा का केंद्र भक्तिभाव, सांस्कृतिक परंपरा और लोक उत्सव का अद्भुत संगम।



