सांसद जगदम्बिका पाल ने किया विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों का उत्साहवर्धन

दैनिक बुद्ध का संदेश
मिश्रौलिया/सिद्धार्थनगर।विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु अन्तर्गत ग्राम पंचायत करौदा मसीना में ग्राम प्रधान प्रभु दयाल द्वारा आयोजित विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदम्बिका पाल शामिल होकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कुश्ती जैसे पारम्परिक खेल हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक विरासत हैं, जो युवाओं में अनुशासन, परिश्रम और आत्मबल का विकास करते हैं। विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवान देवा थापा की बहन व रूबी के बीच में एक महा मुकाबला हुआ, जिसमें देवा थापा की बहन रूबी पहलवान को धोबीपकट मारकर चारों खाने चित कर दिया। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजक मण्डल एवं वहां उपस्थित क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।




