सीमावर्ती सुरक्षा को नई रफ्तार श्रावस्ती पुलिस को मिली 6 अत्याधुनिक पीआरवी स्कॉर्पियो

श्रावस्ती। भारतदृनेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा श्रावस्ती पुलिस को 06 नई पीआरवी स्कॉर्पियो वाहन आवंटित किए गए हैं। आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नोडलदृ112) मुकेश चंद्र उत्तम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इन छहों पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इन नवीन वाहनों को थाना सिरसिया एवं थाना मल्हीपुर क्षेत्र के इंडोदृनेपाल बॉर्डर पर निरंतर गश्त, सतर्क निगरानी एवं नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करने हेतु संचालित किया जाएगा। इन स्कॉर्पियो वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था, बॉडी वॉर्न कैमरा, मोबाइल डाटा टर्मिनल (डक्ज्) तथा सीयूजी मोबाइल फोन जैसी अत्याधुनिक तकनीकें उपलब्ध हैं। इससे पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता, पारदर्शिता एवं जनविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। वाहनों में मेडिकल किट एवं आपातकालीन सुरक्षा उपकरण भी रखे गए हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं या अन्य आकस्मिक परिस्थितियों में पुलिस कर्मी नागरिकों को त्वरित प्राथमिक उपचार और सहयोग प्रदान कर सकें। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा नवीन पीआरवी स्कॉर्पियो वाहनों से सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। यह डायल 112 की पहुंच को तेज़, सशक्त और अधिक जनहितैषी बनाएंगे



