गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेव गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।नकारी के अनुसार, काठेला समय माता क्षेत्र के काठेला गांव निवासी शैलेश (28) पुत्र मंगल प्रसाद अपने छोटे भाई नितेश (22) के साथ नौगढ़ से बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6रू30 बजे महादेव गांव के पास पीछे से आ रहे इंडियन ऑयल के तेल लदे टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और टैंकर का पहिया शैलेश के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितेश घायल हो गया।घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने लोगों को समझाकर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल नितेश का उपचार कराया गया। दुर्घटना में शामिल टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!