गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ग्राम पंचायत ढेकहरी बुजुर्ग व ढेकहरी खुर्द में लगा चौपाल

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ढेकहरी बुजुर्ग में शुक्रवार को ष्गाँव की समस्या गाँव में समाधानष् करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सचिव दिलीप कुमार यादव ने करते हुए केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलायीं गयीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना, राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत सचिव ज्ञानेन्द्र पाण्डे ने करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहें। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान अमर सिंह चौधरी, रोजगार सेवक अरुण कुमार, पंचायत सहायक अरविन्द पटेल, रघुनाथ चौधरी, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी सहित विश्व नाथ, हजारी, रामलोचन, बाबू राम, पवन कुमार, चौकीदार आदि तमाम ग्रामीण उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!