गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : धार्मिक अनुष्ठान और संत आध्यात्मिक ऊर्जा के पुंज-सांसद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। बांसी के पीढ़ियां में बाबा पीढ़ेश्वरनाथ ट्रस्ट के सौजन्य से चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ में क्षेत्रीय सांसद जगदंबिका पाल ने पहुंचकर साधु-संतों का आशीर्वाद लिया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आध्यत्मिक, धार्मिक अनुष्ठानों से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

धार्मिक अनुष्ठान और संत आध्यात्मिक ऊर्जा के पुंज हैं, जिनके सानिध्य में आने से सकारात्मक विचारों का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हर जगह होना चाहिए। जिससे लोगों को सत्संग का अवसर मिले और वह धर्म के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जिले की जनता ने तीन बार उनपर विश्वास कर उन्हें लोकसभा में भेजा। उन्होंने भी जनता के उस कर्ज को उतारने का सौ फीसदी प्रयास किया। जिले राष्ट्रीय राजमार्ग का जाल, आमान परिवर्तन, केन्द्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, मेडिकल कॉलेज, पासपोर्ट आफिस जैसी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए उन्होंने प्रयास किया। जिसका नतीजा पूरे जिले के सामने है। इसके अलावा सांसद जगदंबिका पाल बांसी के ही तेलौरा में बाबा चूटेश्वरनाथ ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ में भी पहुंचे। इस दौरान अशोक कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, बजरंगबली त्रिपाठी, नीतेश चतुर्वेदी, अजय कुमार मिश्र, राधेरुप मिश्र, आशीष मिश्र, कृष्णकांत शुक्ल, लौकेश्वर गिरी, नारायण गौड़ आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!