ग्राम पंचायत करमहियां ग्राम प्रधान, जे0ई0 सहित अन्य कई जिम्मेदार बने हैं सुर्खियों में

मिठवल/सिद्धार्थनगर। जिले के विकास क्षेत्र मिठवल के चर्चित ग्राम पंचायत करमहियां में जहां एक ओर लाखों रूपयो सरकारी धन से कराये गये विकास कार्यों में स्टीमेट विरूद्ध घोर अनियमितता कर विकास कार्य कराया गया है। वहीं कई विकास कार्य ऐसे भी हुए जो कागज में सबकुछ है, किन्तु धरातल में बिना कोई कार्य कराकर जिम्मेदार सरकारी धन का दुरपयोग कर रहे हैं। वहीं भुगतान कर बन्दरबांट करते हुए वित्तीय घोटाले को लेकर तरह-तरह चर्चाओं सहित ग्राम प्रधान, जे0ई0 सहित अन्य कई जिम्मेदार सुर्खियों में बने हैं। आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021 से अगस्त 2025 तक पात्रों को मिलने वाला सरकारी शौचालय निर्माण कार्य योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। स्वच्छता, सफाई व हैण्डपम्प मरम्मत व अन्य कई फर्जी कार्य दिखाकर कागजों की बाजीगरी कर किये गये फर्जी भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत करमहियां के जिम्मेदार सुर्खियों में बने हैं।




