गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

विवाह के 18 बर्षाे बाद अपने पति व 04 बच्चों को छोड़ अपने प्रेमी के साथ चली गई, चर्चा चहुंओर

भवानीगंज/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थानाक्षेत्र भवानीगंज अन्तर्गत एक गांव से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां चार बच्चों की मां अपने से 15 साल छोटे युवक पर दिल हार बैठी। दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब वह नहीं मानी तो पति ने भी हार मान ली और अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। पत्नी को उसके प्रेमी को सौंपने की ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा मुर्तजा गांव के रहने वाले 44 बर्षीय रामचरण ने 25 दिन पहले थाने पर तहरीर दी की उसकी 40 वर्षीया पत्नी जानकी देवी अपने प्रेमी जिले के भानपुर रानी निवासी 25 वर्षीय परशुराम उर्फ सोनू के साथ भाग गई है। पुलिस के दबाव बनाने पर रामचरण की पत्नी जानकी देवी बीते सोमवार को भवानीगंज थाने पर अपने प्रेमी के साथ हाजिर हुई और वहां पर काफी देर समझाने बुझाने के बाद भी जानकी देवी अपने पति रामचरण के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उसने बताया कि परशुराम उर्फ सोनू और उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। वह हर हाल में अपने प्रेमी परशुराम उर्फ सोनू के साथ ही रहेगी। ऐसे में वहां मौजूद संभ्रान्त व्यक्तियों के समझाने बुझाने पर पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया। 40 वर्षीया जानकी देवी ने बताया कि 2007 में उसकी शादी रामचरण के साथ हुई थी। उसका मायका गरबहिया गांव में है। विवाह के बाद वह 04 बच्चों की मां है, जिसमें उसकी बड़ी बेटी 17 बर्ष, दूसरा लड़का 16 बर्ष, तीसरा बेटा 12 बर्ष और चौथा 8 बर्ष का है। इसी बीच घर का खर्च बढ़ा तो रामचरण मुम्बई जाकर टाइल्स लगाने का काम करने का लगा। इधर पति के घर पर ना रहने के बाद पत्नी जानकी देवी चार बर्ष पहले पड़ोस गांव के रहने वाले 25 वर्षीय एक युवक परशुराम उर्फ सोनू के घर में एक कार्यक्रम था। वह भी गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात सोनू से हुई। फिर उन दोनों ने फोन पर बात करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनकी बात ज्यादा होने लगी। उन दोनों में प्यार हो गया। फिर परशुराम उर्फ सोनू उसके घर मिलने आने लगा। तीन साल तक ऐसे चला। फिर एक दिन उन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। एक बर्ष पहले वह परशुराम उर्फ सोनू के साथ भाग गई। प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। 15 दिन साथ रहे। वहीं चारों बच्चे फिलहाल पति रामचरण के पास हैं। पत्नी जानकी देवी की बच्चों से बात हुई तो उनके लिए वह परशुराम उर्फ सोनू को छोड़कर पत्नी जानकी देवी अपने पुराने पति रामचरण के घर वापस पहुंची और हाथ पांव जोड़कर माफी मांग कर वहीं रहने की जिद करने लगी। महिला के पति ने उसे अपना लिया और कुछ महीने फिर साथ रहने लगे। लेकिन अब वह अपने पति को परेशान करने लगी। इसलिए वह फिर परशुराम उर्फ सोनू के साथ चली गई। जिसको लेकर पति रामचरण ने थाने में शिकायत कर दी, पुलिस के दबाव बनाने पर रामचरण की पत्नी जानकी देवी थाने पर अपने प्रेमी परशुराम उर्फ सोनू के साथ हाजिर हुई। उसने कहा कि अब वह परशुराम उर्फ सोनू के साथ ही रहेगी। वह तो उससे शादी भी कर चुकी हूं। वहीं रामचरण ने कहा कि उसे उससे डर लगने लगा था कि कहीं वह उसे और उसके बच्चों को कुछ खिला न दे या कुछ कर न दे। इसलिए उसे उसके प्रेमी के साथ जाने दिया और कोई ऐतराज नहीं किया। प्रेमी के साथ महिला की शादी का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!