उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
गिरोह में पांच आरोपियों में से दो आरोपी हुए गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने हेतु कर रहे छापेमारी

गोल्हौरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र गोल्हौरा के तिघरा घाट क्षेत्र में चोरी करने वाले गिरोह के आरोपियों का पुलिस ने पर्दाफाश किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरोह के आरोपियों ने मोटर साइकिल की सीट के नीचे हथियार छिपाकर घूम रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को मौके पर पकड़ लिया, जिनके पास से कई हथियार बरामद हुए हैं। पकड़े गये गिरोह के आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कुल 3 से 5 लोग थे। इस गिरोह के तीन सदस्य अभी भी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को गोल्हौरा थाने ले जाया गया है। वहीं पुलिस टीम गिरोह के फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।




