गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया एवं दुबौलिया के सभागार में किया

बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया एवं दुबौलिया के सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय एवं संचालन संगठन के महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने किया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन के विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। मौके पर सदस्यों ने संघ की मजबूती को लेकर अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। इस दौरान दुबौलिया ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें सीमा राय संयोजिका, डा. मेराज अहमद अध्यक्ष, आशुतोष कुमार महामंत्री, रजनी महामंत्री, डा राकेश शुक्ला उपाध्यक्ष, सुजीत सिंह संगठन मंत्री, अभिषेक मीडिया प्रभारी, विधिक सलाहकार लकीदेव को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।जिलाध्यक्ष डा सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि कर्मचारी हित के प्रति हम सभी को निरन्तर तत्पर रहना चाहिए।भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्रीराहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों का म्यूचअल हस्तांतरण आज संगठन के संघर्ष का परिणाम है। बैठक में मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय, जिला संयोजिका अनीता चौधरी, रवि सोनकर, लक्ष्मी वर्मा, पुष्पा सिंह, साक्षी यादव, अंजली सिंह, इंद्रा राई, अंजली प्रजापति, दीपिका दिवाकर, प्रवेश गुप्ता, शिमला पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!