प्रभारी बीएसए से मिला पूमाशि संघ का प्रतिनिधिमंडल

सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सिद्धार्थनगर का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र एवं महामंत्री कलीमुल्लाह के नेतृत्व में नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह से शिष्टाचार भेंट किया, उन्हें फूलमाला पहनाकर, बुके और पेन डायरी भेंट कर उनका स्वागत किया गया। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जिले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी, पदोन्नति आदि समस्याओं को बताकर कार्यालय में सम्बद्ध शिक्षकों और अनुदेशकों को मूल विद्यालय पर भेजने और एक या दो दिन के वेतन अवरुद्ध की बहाली तथा नव नियुक्ति शिक्षकों के बकाए वेतन भुगतान हेतु आदेश किये जाने की मांग की गयीं तथा भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए अवकाश/विद्यालय संचालन का समय 10 से 02 किये जाने की मांग की गयीं। प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यथा संभव शिक्षकों के समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से अब्दुल अज़ीज़, विजय राय, बुद्धिराम, राजेश यादव, संजय कन्नौजिया, संजय आनन्द, हरिश्चंद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।




