गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

भैया दूज पर राम जानकी मंदिर में उमड़ा साधु-संतों का सैलाब

शिवपुरा/बलरामपुर। आस्था और परंपरा के प्रतीक भैया दूज के पावन पर्व पर शिवपुरा के भरहा पारा स्थित सुप्रसिद्ध राम जानकी मंदिर में दूर-दराज से आए सैकड़ों साधु-संतों का विशाल समागम हुआ। मंदिर परिसर में साधु-संतों के लिए विशेष भोज (प्रसाद) का आयोजन किया गया था, जिसके उपलक्ष्य में एक मेले का भी आयोजन हुआ।70 वर्षों से चली आ रही परंपरा राम जानकी मंदिर के महंत उत्तम दास जी ने बताया कि भैया दूज के अवसर पर मेला और साधु-संतों को भोजन कराने की यह परंपरा पिछले करीब 70 वर्षों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी सैकड़ों की संख्या में साधु-संतों ने यहां पहुंचकर भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। ग्राम प्रधान के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन महंत उत्तम दास जी ने इस भव्य आयोजन के सफल होने का श्रेय ग्राम प्रधान प्रेम नारायण के अथक प्रयासों को दिया। उन्होंने बताया कि प्रधान के सहयोग से ही इस वर्ष भी मेले और साधु-संतों के समागम की व्यवस्था सुचारू रूप से संपन्न हो पाई। यह आयोजन क्षेत्र में सांप्रदायिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!