उत्तर प्रदेशबहराइच
तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर व लड्डू बांटते हुए खुशी का इजहार किया।महसी विधायक सुरेश्वर सिंह,नानपारा चीनी मील निदेशक अखंड प्रताप सिंह गोलू,भाजपा पदाधिकारी, बीडीओ , सचिव,ग्राम प्रधान व ब्लाक अधिकारी समेत अन्य कर्मचारियों ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय को अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह भेंटकर व मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।




