पुलिस ने कम्पोजिट प्रा0वि0 नीबी दोहनी में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बच्चियों को किया जागरुक

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। स्थानीय थाना के मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह, आरक्षी पवन कुमार मौर्य, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी द्वारा बुधवार को थाना क्षेत्र के कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय नीबी दोहनी में चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बच्चियों को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं तथा बच्चियों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं एन्टी रोमियो व महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। वहीं शासन द्वारा चलाये जा रहे शॉर्ट फिल्म जो एसिड अटैक 1090, 1098 तथा अन्य हेल्प लाइन नम्बर्स पर आधारित है, जिनको महिलाओं तथा बच्चियों को दिखाया गया तथा वाहनों को चेक कर उन्हें हिदायद दिया गया।


