गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में व्यापार संगठन के नए इकाई का गठन विद्यालय परिसर में किया आयोजित

लोटन/सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के तत्वाधान में लोटन व्यापार संगठन के नए इकाई का गठन रविवार को कस्बे के एक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। जहाँ नगर के व्यवसायियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसके मुख्य सिद्धार्थ सिविल बार के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन संरक्षक अखण्ड प्रताप सिंह रहे।सर्वसम्मति से अनुराग कसौधन को नगर अध्यक्ष व राजेश मोदनवाल महामंत्री चुना गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सिद्धार्थ सिविल बार के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन संरक्षक अखण्ड प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश भर के व्यापारियों के सम्मान में कोई कमी नहीं रखे जा रहा है। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है तथा सरल व सुलभ की ऋण की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम तो सभी व्यापारियों विश्वास दिलाते हैं कि हमारे विधानसभा में किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने पायेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि जब व्यापारी संगठित रहेंगे तभी हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ पाएंगे। साथ ही अपना व देश-समाज का विकास भी कर पाएंगे। शासन प्रशासन की सभी शर्तों के साथ हम उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। बावजूद इसके यदि किसी व्यापारी के साथ किसी भी प्रकार की कोई दुर्व्यवहार या परेशानी होगी तो पूरा संगठन उसकी लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के द्वारा लोटन कस्बे की घोषित हुई टीम में केदार मोदनवाल संरक्षक, अनुराग कसौधन को नगर अध्यक्ष व राजेश मोदनवाल महामंत्री, प्रदीप कसौधन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष विश्वकर्मा, पंकज जायसवाल, अनिल जायसवाल व दुर्गेश मोदनवाल उपाध्यक्ष, रवि जायसवाल, श्यामू सिंह, सागर भारती, निजामुद्दीन कासमी, भोला जायसवाल को मंत्री, पिंटू कसौधन संगठन मंत्री, संजय कसौधन व सुनील उमर संगठन मंत्री, शैलेश सिंह व लालू चौरसिया संयुक्त मंत्री, पिंटू कसौधन कोषाध्यक्ष, लवकुश सिंह मीडिया प्रभारी, शिवम विश्वास सह मीडिया प्रभारी चुने गए। कार्यक्रम का संचालन राणा प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार वर्मा, धनेश वर्मा, शिवदत्त अग्रहरि सहित भारी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!