गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorizedउत्तर प्रदेश

नवरात्रि पर मिलावटखोरों पर सख्ती, बहराइच में खाद्य विभाग की छापेमारी

बहराइच। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बहराइच में सख्त अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के घंटाघर स्थित किराना मंडी में थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान राजितराम साहू किराना स्टोर से कुट्टू आटा,जगदीश प्रसाद दीपक कुमार किराना स्टोर से मूंगफली दाना, राम कुमार शरद कुमार किराना स्टोर से कुट्टू आटा तथा पयागपुर स्थित गुप्ता जलपान गृह से पेड़े के नमूने संग्रहित किए गए।
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नवरात्रि के दौरान मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण शुक्ल सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार वर्मा, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, आदित्य वर्मा, अजय कुमार सिंह एवं कृपा शंकर शामिल रहे।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!