गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चिल्हियां पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन द्वारा महिला सशक्तिकरण, एन्टी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार तिवारी के निर्देशन में सोमवार को थाना चिल्हियां के ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में बच्चों, बच्चियों व महिलाओं व उपस्थित लोगों को जागरूक किया गया। शक्ति दीदी के तहत महिलाओं को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध व साइबर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान उप निरीक्षक अमित कुमार शाही, उप निरीक्षक मोतीलाल यादव, उप निरीक्षक लालचन्द्र यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीता प्रसाद, महिला कांस्टेबल सीमा यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!