उतरौला नगर मे श्री राम कथा के मंच पर सर्वेश महाराज जी ने रवीन्द्र गुप्ता को आशीर्वाद दिया

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर उतरौला नगर मे मानस परिवार सेवा समिति की यात्रा क्रमांक संख्या 409 वी के उतरौला बाजार में श्री दुखःहरण नाथ मंदिर पर नव दिवस कथा प्रसंग किया गया जिसमें नौ दिवसीय संगीतमयी श्री राम चरित्र मानस कथा के नौ दिवसीय का आयोजन उतरौला में प्रेममूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज के मुखारविंद से किया गया जिसमें नौवे दिन के मुख्य अतिथि व मुख्य यजमान रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा अखिल भारतीय कमलापुरी युवा वैश्य महासभा ने पूज्य युवा संत सर्वेश जी महाराज को भगवान श्री राम जी का स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया व कई मधुर भजनों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई जिसे सुन दर्शक और माहौल राममय हो गया जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी ने कहा कि श्री राम कथा के समापन पर आयोजन कमेटी द्वारा क्षेत्र वासियों व नगर वासियों को कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए आभार जताया जिसमें राम कथा में अनूप चंन्द्र गुप्त प्रतिनिधि आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक, मनोज सिह कसेरा, दीपक चौधरी, संजय गुप्ता ज्वेलर्स, रामनाथ, महेश कुमार पीसीओ, रविंद्र पाल गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, डॉक्टर आकाश गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता ज्वेलर्स, दीपक गुप्ता, शुभम गुप्ता शनि गुप्ता, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि कई हजारों की संख्या में श्री राम कथा में रही भीड़।




