गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : इं० वीरेन्द्र कुमार मिश्र नगर पंचायत कप्तानगंज में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। जिले के नवनिर्मित नगर पंचायत कप्तानगंज चुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जोर ताकत झोंकना शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत कप्तानगंज से चेयरमैन पद के प्रत्याशी ई0 वीरेंद्र कुमार मिश्र ने नवनिर्मित नगर पंचायत कप्तानगंज में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया।

उन्होंने नगर वासियों से अपील किया कि वह नगर के विकास के नाम पर वोट करें। उन्होंने कहा कि अगर हम आपके वोटों के द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर विजय होते हैं तो सबसे पहली प्राथमिकता नगर पंचायत कप्तानगंज के विकास की होगी नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था जो की पूरी तरह भंग हो चुकी है। उसको सही कराया जाएगा और नगर पंचायत कप्तानगंज में बिजली, पानी, सड़क शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा। इ० वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने कप्तानगंज नगर पंचायत के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील किया कि नगर पंचायत कप्तानगंज का विकास करने वाले प्रत्याशी का चयन करें किसी के बहकावे में नही आय। जनसम्पर्क करते समय इ० वीरेन्द्र कुमार मिश्रा शिवम तिवारी अनिल उपाध्याय सुखराम गौड़, विवेक आदि लोग जनसम्पर्क में मौक पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button