विधायक ने जोगी विजेन्द्र नाथ व सांसद राजेश वर्मा से शिष्टाचार भेंट-मुलाकात की

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के नोएडा सेक्टर 20 स्थित आवास पर बीते दिन जोगी विजेन्द्र नाथ महामण्डलेश्वर 1008 जी से उनकी शिष्टाचार भेंट-मुलाकात हुई। इस दौरान जोगी जी ने स्नेहपूर्वक अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही दिल्ली ओबीसी मोर्चा महामंत्री भारतीय जनता पार्टी अमन वर्मा ने भगवान शंकर की दिव्य प्रतिमा भेंटकर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस अवसर पर हर्षित वर्मा एवं अशोक सोनी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। इसी क्रम में विधायक विनय वर्मा ने सामुदायिक केन्द्र सेक्टर 35 नोएडा में ठाकुर एन0पी0 सिंह के यहां आयोजित अखण्ड रामायण पाठ एवं प्रीतिभोज में सम्मिलित हुआ। इस दौरान राम नाम का संग, भक्ति और सद्भावना से भरे वातावरण ने मन को शान्ति और ऊर्जा से भर दिया। ऐसे पुण्य अवसरों का हिस्सा बनना वास्तव में आत्मिक आनन्द का अनुभव कराता है। इसी क्रम में दिल्ली में स्वर्णकार समाज के गौरव व खगड़िया (बिहार) से लोकप्रिय, ऊर्जावान एवं कर्मठ लोकसभा सांसद राजेश वर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट-मुलाकात किया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के ही एक और गौरव, आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष डॉ0 विनोद वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। हम सभी ने समाज के उत्थान, युवाओं के सशक्तिकरण एवं समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।




