गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अरबी मदरसे की जमीन कि बिक्री से मचा हड़कंप

दैनिक बुद्ध का संदेश
इटवा/सिद्धार्थनगर। दशकों से संचालित अरबी मदरसा के एक हिस्से की बिक्री का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। नगर पंचायत इटवा के महादेव घुरहू स्थित जामिया अहले सुन्नत उलमे सलेम गरीब नवाज अरबी मदरसा गाटा संख्या 133 में मदरसे के नाम से दर्ज है और यह मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश से पंजीकृत बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मदरसे के प्रबंधक सिराज अहमद क़ैसर बस्तवी पर आरोप है कि उन्होंने मदरसे की भूमि/भवन का कुछ हिस्सा बेच दिया। मामला सामने आते ही स्थानीय लोगों और मदरसे से जुड़े लोगों में नाराजगी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो मदरसा चंदे के पैसों से बना हो, जिसकी जमीन खतौनी नकल में मदरसे के नाम दर्ज हो, और जो मदरसा बोर्ड से रजिस्टर्ड हो, क्या उसका कोई भी हिस्सा प्रबंधक द्वारा बेचा जा सकता है? जानकारों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं तो यह मामला गंभीर कानूनी उल्लंघन की श्रेणी में आ सकता है और इसमें मदरसा बोर्ड, राजस्व विभाग व प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में आएगी। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन और मदरसा बोर्ड इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और क्या मदरसे की संपत्ति को लेकर उठे सवालों का जवाब मिल पाता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!