
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। मिली जानकारी अनुसार नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड संख्या तीन मोतीपुर में एक दबंग व्यक्ति द्वारा सरकारी नाली के अंदर हैंडपंप हेतु बोरिंग करवा दिया गया है। वार्ड नंबर 3 के निवासियों के अनुसार मोतीपुर प्रधान अजय कुमार वर्मा के घर के पीछे मुख्य सड़क की नाली में विजय कुमार गुप्ता द्वारा हैंडपंप हेतु बोरिंग करवा दी गई है ,अब केवल ऊपर हैंडपंप बांधना ही शेष रह गया है। इस प्रकरण को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। वार्ड नंबर 3 के निवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मिहींपुरवा से जांच करके अवैध रूप से सरकारी नाली में हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं , हैंडपंप को उखड़वाने और दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की गई है।




