उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: सचिव नगर विकास अनिल कुमार शर्मा पहुंचे नगर पालिका बांसी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव की सफलता के लिए तथा बच्चो से लेकर वृद्धों की सहभागिता के लिए शासन द्वारा जारी 16 सूत्री कार्यक्रम निगरानी करने विशेष सचिव नगर विकास अनिल कुमार शर्मा शुक्रवार को नगर पालिका बांसी पहुंचे।
उन्होने ईओ विंध्याचल से कराए गए कार्यक्रम की जानकारी लिया तथा जो कार्यक्रम नही हुए है उन कार्यक्रम को 14 अगस्त कर करने का निर्देश दिया साथ ही यह भी कहा कि इन कार्यक्रमो को करने का उद्देश्य सिर्फ यह है कि बच्चे महिला और वृद्ध सभी इस महोत्सव मे शामिल हो सके। इस अवसर सभासद मों इरफान ,अरुण गुप्ता बरकत अली राईनी ,शाकिर अली, नीलेश निषाद प्रधान लिपिक रविशंकरगुप्ता ,जमील अहमद आदि उपस्थित थे।




