गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

प्रधान की लापरवाही से बदहाल कड़जहवा की सड़क, ग्रामीणों सहित बच्चों को हो रही भारी दिक्कत

इटवा/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड इटवा के ग्राम पंचायत कड़जहवा में सड़क की खस्ता हालत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क इतनी खराब है कि ग्रामीण और स्कूली बच्चे चलते समय गिरने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान सरातुल्लाह से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लेकिन प्रधान इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधान की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीण रहीम, जलील, मेघे, चाने, वाजिद अली, अलीम, मोहम्मद रफीक आदि लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानी से निजात मिल सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!