गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

दो बच्चे की मां दुग्ध मुंहे बच्चों को छोड़कर मायके से हुई फरार

कठेला/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र कठेला समय माता अन्तर्गत ग्राम पंचायत गुरउजोत दो बच्चों की मां सुनील पुत्र सतीश ग्राम सिसई थाना त्रिलोकपुर जिला सिद्धार्थनगर के संग 15 अगस्त सुबह 3 बजे फरार हो गई है। जिसकी शिकायत लवकुश पुत्र छेदी द्वारा 18 अगस्त को कठेला समय माता थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं शिकायत को लेकर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। आपको बता दें कि हीरा चौहान की शादी गुरउजोत में प्रीती से हुई थी। दो बच्चे हुए, एक बच्चा 5 वर्ष का है और दूसरा बच्चा ढाई वर्ष का है। बच्चे होने से जिम्मेदारी बढ़ने से खर्च बढ़ गई। प्रीती पत्नी के सहारे हीरा चौहान मुम्बई कमाने चला गया। इसी बीच प्रीती का प्रेम प्रसंग 16 बर्षीय सुनील से शुरू हो गया। प्रेमी प्रीती के घर पर आने-जाने लगा। सुनील की माता-पिता, बहन सभी को मालूम हो गया कि प्रीती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सुनील से प्रीति बात करती थी। प्रेम प्रसंग इतना बढा की सुनील 15 अगस्त को प्रीती को लेकर फरार हो गया। प्रीती अपने दूध मुंहे बच्चों को मायके में छोड़कर फरार हो गई। पति को जब जानकारी हुई तो मुम्बई से भागकर घर आया, तो थाने में चक्कर लगा रहा है और लिखित शिकायत पत्र दिया है कि सुनील चौहान मेरी पत्नी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। थाने पर थानेदार सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे है। जबकि छोटे बच्चे मां के लिए बहुत ज्यादा रो रहे हैं। जब इस बारें में कठेला समय माता थानेदार से वार्ता किया गया तो उन्होंने कहा कि 16 बर्षीय सुनील के साथ 34 बर्षीय प्रीती फरार हुई है। दो दिन के अन्दर सुनील की मां से बात हुई है कि प्रीती को हाजिर करा देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!