गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने नकथर के बच्चों को नारी सुरक्षा एवं स्वालम्बन को लेकर किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
पकड़ी बाजार/सिद्धार्थनगर। प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह कुशल नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ में ग्राम सभा नकथर के प्राथमिक विद्यालय में मौजूद रहें महिलाओ, बच्चियों को जागरूक किया गया तथा खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारें में जानकारी दी गयी। वहीं दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबन्धित मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसलिंग की गई तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टीकर भी चस्पा किया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र जहां पर अपनी समस्या को दर्ज करा सकती हैं, के बारें में जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय मे महिलाओं को महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्पलाइन जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन नम्बर एवं नये कानून के बारें में जानकारी दी गई। जिसमें प्राधानाध्यापक पप्पू यादव मो0नं0- 770407345, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशिबाला श्रीवास्तव मो0नं0-7570869294 एवं शिक्षामित्र लक्ष्मीबाई मो0नं0-7328329210 और बालिकाओं की संख्या 45 उपस्थित रहीं। इस दौरान यातायात नियमों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर थाना शोहरतगढ़़ की मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक राजकुमार यादव, हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह, कांस्टेबल पवन मौर्या, महिला कांस्टेबल उर्मिला देवी, महिला कांस्टेबल रूबी दुबे व महिला कांस्टेबल कंचनलता सिंह उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!