खेसरहा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

खेसरहा/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष खेसरहा चन्दन कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 86/2025 धारा 137(2),87, 65(1) ठछै व 5र(2)/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त संदीप पुत्र रामबृक्ष उर्फ रक्षा निवासी तालनटवा टोला धर्मपुरवा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर को बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मदुआपुर के पास से गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामसुरेश यादव व कांस्टेबल रिकेश यादव मौजूद रहें।




