एआरपी एसोसिएशन के सत्येन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, अनन्तदीप महामंत्री और उत्कर्ष बने जिला कोषाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। एकेडमिक रिसोर्स प्रशिस उत्तर प्रदेश के जिला कार्यकारिणी का गठन बृहस्पतिवार को नव चयनित एआरपी की डायट बांसी में किया गया। चुनाव अधिकारी, एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह और पूर्व कोषाध्यक्ष मुस्तन शेरुल्लाह के देख-रेख में सर्वसम्मति से सत्येन्द्र बहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष, अनन्तदीप यादव को जिला महामंत्री और उत्कर्ष श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ है। इन्हें चुनाव अधिकारियों द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जिले के अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए इन्हें सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए हरिमोहन सिंह ने कहा कि किसी संघ, संगठन का उद्देश्य उसके सदस्यों का हित में संघर्ष करना है। उम्मीद है कि एसोसिशन के सभी पदाधिकारी अपने सदस्यों के सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। मुस्तन शेरुल्लाह ने नई कार्यकारिणी को एआरपी, शिक्षक हित में कार्य करने का सुझाव देते हुए बधाई दी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एआरपी समूह ने जिस विश्वास के साथ उनका चयन किया है, वह उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान रूपेश सिंह, शिवम पाठक, संजय कर पाठक, जे0पी0 गुप्ता, संगीत शुक्ला, प्रशान्त सिंह, रितेश सिंह, मारुति नन्दन, गिरीश राय, मृत्युंजय, अनिरुद्ध मौर्य, बालगोविन्द, अरविन्द आर्या, पी0के0 श्रीवास्तव, इश्तियाक, गणेश पाठक, सन्दीप द्विवेदी आदि मौजूद रहें।




