उत्तर प्रदेशबहराइच
मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये | आज जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनाँक 20.03.2025 को मुख्यमन्त्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ के तहसील मिहीपुरवा में आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी व सुरक्षा में लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को समय व ड्यूटी पर उपस्थित होने व सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।





