फाइनल टूर्नामेंट मैच में परसा दीवान ने बसहिया को 8 रन हराया

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बढ़नी के ग्राम परसा दीवान में लगातार आठवें दिन में ज्ञज्ञब् फाइनल टूर्नामेंट का समापन कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि पेशवा कुंवर धीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी ने फाइनल मैच में खिलाड़ियों का मैन ऑफ द मैच देकर परसा दीवान के विजय होने पर टूर्नामेंट के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। फाइनल क्रिकेट मैच टूर्नामेंट में कुंवर धीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि अगली बार मैच होने पर परसा दीवान में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल का मैदान होगा, जिससे 32 गांव के खिलाड़ी परसा दीवान में नाइट टूर्नामेंट लाइट की रोशनी में खेलेंगे और उनको बेहतर सुविधा दी जायेगी। अतिथि के द्वारा घोषणा दिया गया कार्यक्रम केसीसी के अध्यक्ष असलम उपाध्यक्ष तोहिद आलम अरशद जुनैद टूर्नामेंट के एनाउन्सर पवन पाण्डेय लगातार अपने आवाजों में खिलाड़ियों को हौसला देते रहे। 32 ग्राम पंचायतों से आये हुए खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन किया। परसा दीवान के मैन ऑफ द मैच वैभव पाण्डेय ने 45 रन लेकर उनके सहयोगी खिलाड़ी मुकेश राजभर 32 रन लेकर बसहिया को 8 रन से हराकर अपने के खाते में लिया। आपको बता दें कि क्रिकेट मैच फाइनल टूर्नामेंट में बसहिया ने 71 रन बनाये थे जिसको लेकर परसा दीवान ने 79 बनाकर विजय हासिल किया। फाइनल मैच की टीम में परसा दीवान के खिलाड़ियों ने सन्त यादव, नईम, बब्बू खान, सूरज राजभर, दिनेश विश्वकर्मा को बसहिया टीम के खिलाड़ियों में अरशद खान, परवेज, विजय ने एक-दूसरे को बधाई दिये। सभी ग्रामीण क्षेत्र के आये आगंतुकों ने खिलाड़ियों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन हुआ।




