डीएम ने परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संतकबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से परिचित कराने के उद्देश्य से सर्वप्रथम बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। बौद्ध संग्रहालय के पश्चात गोरखपुर में नौका विहार तथा उसके पश्चात रेल म्यूजियम होते हुए गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे कि बच्चे अपनी परंपरागत चीजों के साथ-साथ वर्तमान समय में चल रहे विकास को समझ सकेंगे और आगे बढ़ेंगे। शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित है जिससे कि बच्चे अपने वर्तमान समय को पुरातन समय से जोड़ते हुए अपनी सभ्यताओं के बारे में परिचित हो सकेंगे, साथ ही साथ बच्चों को अपने परिवेश से दूसरे परिवेश में जाने का, अन्य लोगों से मिलने का तथा अन्य जगह जाकर चीजों को देखने और समझने का अवसर मिलेगा, जिससे उसके अंतर्गत संज्ञानात्मक विकास का विकास होगा, जिससे बच्चों को मानसिक विकास में सहयोग प्रदान होगा। इसके अंतर्गत मेहदावल, सांथा, बेलहर कला, खलीलाबाद एवं बघौली के बच्चों द्वारा आज के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 रजनीश बैद्यनाथ जिला समन्वयक शिक्षा द्वारा जिला अधिकारी के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर दुर्गेश यादव, रंजन चौधरी, सविता उपाध्याय, शिवम सिंह, रत्नेशधर पाठक, विश्वनाथ विश्वकर्मा, अमर नाथरंजन, पवन कुमार, यतीन्द्रनाथ आर्य, आशीष दूबे, शिवशरण शुक्ला, अर्जुन प्रसाद सहित 10 अभिभावक द्वारा बच्चों के साथ भ्रमण कार्यक्रम में सहयोग किया गया।




